saema thhama 0868edd358d93a367f95d44fddfc80d0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का सभी को इंतजार है। प्रदेश की जनता भी उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द ही उत्तराखंड आएंगे और उनके दौरे को लेकर सभी उत्साहित हैं।
मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। प्रदेश में जब भी कोई परिस्थिति आई है, प्रधानमंत्री मजबूती से उत्तराखंड के साथ खड़े रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति उत्तराखंड के लोगों का विशेष स्नेह और अपनापन है। देवभूमि की जनता उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष जुड़ाव लगातार दिखाई देता रहा है।