Categories: देश

नेपाल में आपदा पर सीएम धामी बोले- उत्तराखंड साथ, मदद के लिए भेजी टीम 8-10 दिन रहेगी

नेपाल में आई आपदा के बाद उत्तराखंड ने भी सहायता का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं। ऐसे कठिन समय में उत्तराखंड के लोग नेपाल के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की ओर से मदद के लिए भेजी गई टीम करीब आठ से दस दिन नेपाल में रहकर वहां की स्थिति का जायजा लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आपदा की घटनाएं बेहद दुखद हैं। वहां से सामने आई घटनाओं और तस्वीरों ने सभी को भावुक किया है। इस कठिन समय में दोनों देशों के बीच एकता और आपसी सहयोग की भावना और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ओर से नेपाल को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के पीएम से की बात

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से तत्काल बातचीत कर वहां की स्थिति की जानकारी ली। भारत की ओर से नेपाल में राहत एवं बचाव दल भेजे गए हैं और हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया गया है।

नेपाल से लगती है उत्तराखंड की सीमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सीमा नेपाल से लगी हुई है। इसके अलावा राज्य के बड़ी संख्या में लोगों के नेपाल में पारिवारिक और सामाजिक संबंध हैं। दोनों क्षेत्रों के बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। ऐसे में आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड की ओर से भी सहायता के लिए टीम भेजी गई है।

राहत कार्यों के लिए धनराशि भी भेजी

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड से भेजी गई टीम करीब आठ से दस दिन नेपाल में रहकर स्थिति का जायजा लेगी। टीम के साथ तत्काल राहत कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि भी भेजी गई है। टीम के वापस लौटने के बाद उसकी रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नेपाल की जरूरतों को देखते हुए आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

News Desk

Recent Posts

Jaipur Ring Road: जयपुर को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत! 99.35 KM लंबी 6 लेन उत्तरी रिंग रोड से बदल जाएगी शहर की रफ्तार

जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…

1 hour ago

राजस्थान के एक ही गांव की 3 बेटियां बनीं सरपंच, पहली बार लड़ा चुनाव और तीनों ने दर्ज की जीत, अब बदलेंगी पंचायतों की तस्वीर?

सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…

1 hour ago

सांवरिया सेठ मंदिर का अनोखा चोर! ₹2 लाख के गहने चुराए, 48 घंटे बाद लौटाए और साथ में चढ़ाए ₹201

भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…

1 hour ago

कौन हैं अभिषेक चौधरी? किसान परिवार से निकलकर बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जानिए छात्र राजनीति से यहां तक का सफर

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…

1 hour ago

Mount Abu Weather: गुरु शिखर पर 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, माउंट आबू में बढ़ी ठंड, नक्की झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

सिरोही, राजस्थान। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम ने करवट लेना शुरू…

2 hours ago