मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य अपने अनुभव और कार्यकुशलता के माध्यम से संसद में उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य की आकांक्षाओं और जनभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य के सफल और उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
नई दिल्ली भारत क्रेन, बुल्डोजर, टनल बोरिंग मशीनों का मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान…
रायपुर: कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना…
नई दिल्ली Toyota Innova Hycross Facelift की लॉन्चिंग से ठीक पहले इसकी बिना किसी कवर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में पारस…
रायपुर: स्वास्थ्य किसी भी समाज और राज्य के विकास की आधारशिला है। भारत सरकार द्वारा…