Categories: देश

दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

मौसम में सुधार के बाद दो दिन से स्थगित चारधाम यात्रा सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए यात्रा को पुनः सुचारू कर दिया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। अब मौसम में सुधार के बाद यात्रा का संचालन दोबारा शुरू किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने, अत्यधिक बारिश या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में जिलाधिकारी अपने स्तर से यात्रा को अस्थायी रूप से रोक सकते हैं।

प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों से मौसम की जानकारी लेने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

News Desk

Recent Posts

लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में बिगड़े हालात के बीच कैबिनेट मंत्री एवं…

42 minutes ago

दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

मौसम में सुधार के बाद दो दिन से स्थगित चारधाम यात्रा सोमवार को फिर शुरू…

46 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज सेवा…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज सेवा…

1 hour ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….

रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज अभनपुर विधानसभा…

1 hour ago