प्रदेश के करीब दो लाख किसानों को दिसंबर में सहकारी बैंकों के माध्यम से 600 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए एक दिसंबर से प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में सहकारिता ऋण मेले आयोजित किए जाएंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को ऋण वितरण की प्रक्रिया सरल बनाने और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को नाबार्ड मुख्यालय में सहकारिता विभाग और नाबार्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में केंद्र पोषित योजनाओं, ब्याजमुक्त ऋण वितरण, जिला सहकारी बैंकों के एनपीए और सहकारी संस्थाओं की आगामी वार्षिक आम बैठकों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
मंत्री ने कहा कि ऋण मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को सहकारी बैंकों से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों को सभी विकासखंडों में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और ऋण वितरण में अनावश्यक प्रक्रियाओं को कम करने के निर्देश दिए गए हैं।
समीक्षा बैठक में जिला सहकारी बैंकों के बढ़ते एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्तियों) पर भी चिंता जताई गई। मंत्री ने बैंकों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की बकाया वसूली का लक्ष्य तय करते हुए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। अपर निबंधक, संयुक्त निबंधक और उप निबंधक स्तर के अधिकारियों को जिलों में एमपैक्स स्तर पर बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिलों में ऋण वितरण की स्थिति भी सामने आई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष चमोली ने 63 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है। ऊधमसिंह नगर में 52 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 50 प्रतिशत, हरिद्वार में 49 प्रतिशत, पौड़ी में 46 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 43 प्रतिशत और देहरादून में 32.72 प्रतिशत ऋण वितरण हुआ है।
दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज पर दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण और मध्यकालीन ऋण की भी समीक्षा की गई। मध्यकालीन ऋण वितरण में पिथौरागढ़ 72 प्रतिशत उपलब्धि के साथ सबसे आगे रहा। चमोली में 65 प्रतिशत, नैनीताल में 64 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 56 प्रतिशत, चंपावत में 53 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में 52 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। रुद्रप्रयाग में यह आंकड़ा 43.34 प्रतिशत रहा।
मंत्री ने अधिकारियों को सात दिसंबर तक सभी निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इसी दिन वह दोबारा समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति और ऋण वितरण की स्थिति का आकलन करेंगे।
नई दिल्ली कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के परिसमीन विधेयक को समर्थन करने के…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े महिला…
नई दिल्ली परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए सरकार ने…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की…
रायपुर: प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने…