Categories: देश

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे धामी, बेटियों के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटा और उनसे आत्मीयता से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान दिव्यांग बालिकाओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बेटियों के स्नेह और अपनत्व से मुख्यमंत्री भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके चेहरों की खुशी और स्नेह जन्मदिन का सबसे विशेष उपहार है। बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। संस्थान में इस दौरान खुशी और आत्मीयता का माहौल रहा।
धामी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। दिव्यांगजन का सशक्तीकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से जीवन की चुनौतियों को पार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

News Desk

Recent Posts

Jaipur Ring Road: जयपुर को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत! 99.35 KM लंबी 6 लेन उत्तरी रिंग रोड से बदल जाएगी शहर की रफ्तार

जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…

9 minutes ago

राजस्थान के एक ही गांव की 3 बेटियां बनीं सरपंच, पहली बार लड़ा चुनाव और तीनों ने दर्ज की जीत, अब बदलेंगी पंचायतों की तस्वीर?

सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…

18 minutes ago

सांवरिया सेठ मंदिर का अनोखा चोर! ₹2 लाख के गहने चुराए, 48 घंटे बाद लौटाए और साथ में चढ़ाए ₹201

भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…

24 minutes ago

कौन हैं अभिषेक चौधरी? किसान परिवार से निकलकर बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जानिए छात्र राजनीति से यहां तक का सफर

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…

31 minutes ago

Mount Abu Weather: गुरु शिखर पर 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, माउंट आबू में बढ़ी ठंड, नक्की झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

सिरोही, राजस्थान। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम ने करवट लेना शुरू…

38 minutes ago