Categories: देश

गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा को 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट भेंट, हीरे-रत्नों से जड़ा अनोखा उपहार

शिरडी

देशभर में आज आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जा रही है. गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु को समर्पित है. लोग अपने गुरुओं की वंदना और पूजा अर्चना कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक भक्त ने शिरडी साईं बाबा को एक ऐसा उपहार समर्पित किया, जिसे देखने वाले भी हैरान रह गए. इस चमकदार तोहफे पर से जैसे ही पर्पल रंग का कपड़ा हटाया गया तो वहां मौजूद लोगों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। 

शिरडी साईं बाबा को चढ़ाया 1 करोड़ से ज्यादा का मुकुट
दरअसल गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में भक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिला, जब एक भक्त ने 1 करोड़ से ज्यादा कीमत का शानदार सोने का मुकुट गुरु-दक्षिणा के तौर पर भेंट किया. साईं बाबा को ये मुकुट भेंट किया है आंध्र प्रदेश के वेल्लोर के रहने वाले श्रीनिवास राव ने. इस सोने के चमकते खूबसूरत मुकुट का वजन 642 ग्राम है. इसकी कीमत करीब 1.03 करोड़ बताई जा रही है। 

सोने के मुकुट पर रत्न और डायमंड्स जड़े हैं
सोने के मुकुट पर नवग्रहों की बारीक नक्काशी की गई है. इसे अमेरिकन डायमंड्स से सजाया गया है, जिससे ये और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है. गुरु पूर्णिमा उत्सव के पहले दिन साई बाबा को की गई यह भव्य भेंट भक्तों में चर्चा का विषय बनी हुई है. मंदिर प्रशासन के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा उत्सव के मुख्य दिन साईं बाबा की प्रतिमा को यही सोने का मुकुट पहनाया जाएगा। 

गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनोखी श्रद्धा
ये पहली बार नहीं है जब साई बाबा को इतनी कीमती भेंट किसी ने समर्पित की है. पहले भी लाखों-करोड़ों की भेंट भक्त साई बाबा को चढ़ावे में चढ़ाते रहे हैं. गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर सोने का ये खास मुकुट चर्चा में बना हुआ है. ये एक भक्त की अपने गुरु के प्रति श्रद्धा को दिखाता है. ये महज एक सोने का मुकुट नहीं बल्कि एक भक्त की अपने ईश्वर के प्रति आस्था है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

उत्तराखंड में बारिश का कहर: भूस्खलन से 140 सड़कें बंद, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

 देहरादून उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे समेत 140 से…

42 minutes ago

कंगना रनौत Vs विशाल ददलानी: जंतर-मंतर विवाद पर बॉलीवुड में छिड़ी नई बहस

जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बहस अब बॉलीवुड तक पहुंच गई…

1 hour ago

ITR Filing Deadline Changed: 31 जुलाई नहीं है आखिरी तारीख, जानें आपके लिए क्या है नई डेडलाइन

नई दिल्ली  इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख को लेकर कई टैक्सपेयर्स…

2 hours ago

गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब! खंडवा के दादा दरबार में पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालु, 500 जगह भंडारे

 खंडवा  क्या आपने कभी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जहां लाखों मेहमान आएं…

2 hours ago

छात्रों पर लाठीचार्ज विवाद: जेपी नड्डा बोले- ‘एक्टिविस्ट बनेंगे तो जेल जाएंगे ही’

संसद के मॉनसून सत्र में नीट पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों…

2 hours ago

आखिर फिर आंदोलन की राह पर क्यों है कॉकरोच जनता पार्टी? जानिए नई चेतावनी की वजह

नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खत्म हुए अभी कुछ ही दिन…

2 hours ago