Categories: देश

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे, कुल संख्या होगी 2000

उत्तराखंड में जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के स्वीकृत पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2000 की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत महिला आरक्षियों के 1474 अतिरिक्त पदों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अन्य संवर्गों और शाखाओं में स्वीकृत पदों का पुनर्समायोजन किया जाएगा।
प्रस्ताव के अनुसार, पदों की संख्या बढ़ाने की यह व्यवस्था कुल स्वीकृत पदों में वृद्धि किए बिना लागू की जाएगी। साथ ही, इस पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। कार्मिक विभाग ने कुछ शर्तों के साथ प्रस्ताव पर सहमति दी है।
1210 महिला आरक्षियों के समायोजन की तैयारी
वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव भी उपलब्ध कराना होगा। इसका उद्देश्य महिला आरक्षियों को समायोजित करने के साथ ही भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस पहल से कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों के समायोजन और सेवा संबंधी अवसरों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

News Desk

Recent Posts

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास आज नवरात्रि की भक्ति, गरबा की लय और उल्लास के रंगों से…

3 hours ago

महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

रायसेन और विदिशा से पायलट अभियान की शुरुआत, हर गांव के हर परिवार को आजीविका…

3 hours ago

रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद गहराता जा…

3 hours ago

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड

 चंडीगढ़  भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अपना…

3 hours ago

सेना से रिटायर होने वाले उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

भारतीय सेना से सेवामुक्त होने जा रहे उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को अब प्रदेश में…

3 hours ago

ओवैसी का मस्क पर निशाना, बोले- मोदी का विरोधी हूं, लेकिन कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा

नई दिल्ली एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एलन मस्क के बयानों पर कहा कि प्रधानमंत्री…

3 hours ago