Categories: देश

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सुध लेगी सरकार, मार्च 2027 तक पूरे होंगे मरम्मत और निर्माण कार्य

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से जारी इस धनराशि में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 15-15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाते हुए मार्च 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के साथ चारदीवारी, खेल मैदान, शौचालय और अन्य परिसंपत्तियों की भी मरम्मत की जाएगी। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोंडे ने इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को पत्र जारी किया है। अधिकारियों को बजट का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
13 जिलों में होगा बजट का उपयोग
प्राथमिक विद्यालयों के लिए चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा को सवा-सवा करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर के लिए एक-एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निर्धारित की गई है। माध्यमिक विद्यालयों के लिए भी जिलों में बजट आवंटित किया गया है।
शिक्षा विभाग ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को मार्च 2027 तक निर्माण और मरम्मत कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खर्च की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र महानिदेशालय को उपलब्ध कराना होगा। इससे बजट के उपयोग और निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी की जाएगी।
सुरक्षित होंगे क्षतिग्रस्त विद्यालय
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निर्माण कर उन्हें सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए कुल 30 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों को जल्द पूर्ववत स्थिति में लाया जा सके।

News Desk

Recent Posts

WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे

डरबन डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों की विशाल जीत…

9 hours ago

37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

 नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खेल के मैदान से दूर…

10 hours ago

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा

 नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

10 hours ago

भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा

 नई दिल्ली तरंग शक्ति अभ्यास के दौरान अमेरिकी वायु सेना ने भारतीय अधिकारियों को F-35…

10 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? साड़ी में छिपाकर लाए चाकू

कोलकाता   ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर एक महिला पर चाकू लेकर…

10 hours ago

NHAI का नया नियम लागू, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ठेकेदारों की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट में निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय…

10 hours ago