Categories: देश

आकाशवाणी देहरादून में 26 नवंबर को सजेगी संगीत की महफिल, ‘AIR Rising Stars’ में युवा कलाकार देंगे प्रस्तुति

देहरादून। युवा एवं उभरती संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से आकाशवाणी देहरादून की ओर से 26 नवंबर को ‘AIR Rising Stars Season-1’ युवा संगीत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे संस्कृति विभाग ऑडिटोरियम में होगा। इसमें युवा कलाकार भजन, गढ़वाली और जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
आकाशवाणी की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू की गई इस पहल के तहत देशभर के 26 आकाशवाणी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य 30 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और भारतीय शास्त्रीय, सुगम व लोक संगीत की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून के निदेशक हेमंत बी. आड़े मुख्य अतिथि होंगे। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन देहरादून के क्लस्टर प्रमुख सुरेश कुमार मीना, कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती, सहायक निदेशक (कार्यक्रम) रमेश चंद्र, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष नामदेव और आकाशवाणी देहरादून के समाचार प्रमुख अनिल दत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पीआईबी एवं दूरदर्शन न्यूज की संयुक्त निदेशक साक्षी सिंह, कार्यक्रम अधिशासी अनीता तित्याल और संकल्प मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सम्मेलन में पीयूष कश्यप भजन गायन, शिया कोहली और मृणाल रतूड़ी गढ़वाली लोकगीतों तथा अंशु वर्मा जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, गुरुकुल कन्या महाविद्यालय की छात्राएं सरस्वती वंदना प्रस्तुत करेंगी।

News Desk

Recent Posts

विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा का खाका तैयार, 70 से अधिक अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां होंगी तैनात।

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न…

1 hour ago

दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट।

सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के…

1 hour ago

दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट।

सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, कौशल और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी, तकनीक आधारित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप…

1 hour ago

26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित…

भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26…

1 hour ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार मंथन हेतु इंदिरा गांधी…

1 hour ago