Categories: देश

अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, शूटिंग के लिए उपलब्ध संभावनाओं और उत्तराखंड को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियां फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं। प्रदेश में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग होने से यहां की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है। सरकार का प्रयास है कि फिल्म उद्योग के विस्तार से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें।

अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लैंडौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन के साथ होटल, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलता है। फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलता है।

फिल्म नीति-2024 से शूटिंग को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। सिंगल विंडो व्यवस्था के माध्यम से अनुमति प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान का भी प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आकर्षित करने की दिशा में काम कर रही है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को फिल्म शूटिंग के पसंदीदा गंतव्य के साथ ही फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के लिए बेहतर कार्यस्थल के रूप में विकसित करना है।

News Desk

Recent Posts

भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

नई दिल्ली दुनिया के कई देशों में इस समय हिंसा का माहौल बना हुआ है.…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने…

7 hours ago

Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….

चंपावत. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित सर्किट हाउस का…

7 hours ago

Uttarakhand News: ऋषिकेश में फिर गूंजेगी बीटल्स की कहानी! ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म की फरवरी 2027 में होगी शूटिंग, CM धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की.…

7 hours ago